Loading

जय प्रकाश वर्मा-(करमा)

करमा/सोनभद्र। एडिशनल एसपी ओपी सिंह ने करमा थाना का निरीक्षण कर देवेंद्र प्रताप सिंह को लाकडाउन और क्राइम कंट्रोल सम्बंधित दिया दिशा निर्देश।करमा पहुचकर ओपी सिंह ने शस्त्रागार व अभिलेखो का विधिवत निरीक्षण किया।उन्होने एक एक शस्त्रो की बारीकी से जाच की।अभिलेखो का अवलोकन करने के बाद शस्त्रो का मिलान कराया।उन्होने बैरक की साफ सफाइ,मेस मे साफ सफाइ व चबूतरे की मरम्मत,शस्त्रो का भौतिक सत्यापन करते हुये संतोष जताते हुये करमा एसएसआइ देवेंद्र प्रताप सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिया के प्रत्येक आरक्षी को शस्त्रो का ज्ञान होना चाहिये।साथ लाकडाउन,क्राइम कंट्रोल सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

उन्होने बैरक का निरिक्षण कर साफ सफाइ पे विशेष जोर देते हुये कहा आप लोग हमेशा साबुन से अच्छी तरह हाथ धोये इसके आलावा ड्यूटी के दौरान सेनेटाइजर का प्रयोग करे।साथ ही साथ सीसीटीएनएस का भी जायजा लेते हुये महिलाओ पर होने वाले अपराधो पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा।एडिशनल एसपी ने कार्यालय का करते हुए कहा की अपराध रजिष्टर 4 व ग्राम अपराध रजिष्टर 8 सहित 72 रजिष्टर का अवलोकन कर संतुष्टि जताइ।वहा मौजूद कांस्टेबलो से उन्होंने हथियारो के बारे विस्तृत जानकारी ली।