Loading

बड़ी खबर-: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें यह धमकी सोशल मीडिया पर एक ट्वीट करने के बाद दी गई है। एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने इस मामले की कंप्लेन पुलिस को दी है। बस्ती कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर जिस आरती पांडे नाम की महिला ट्विटर हैंडल के माध्यम से प्रियंका गांधी को धमकी दी गई है, पुलिस उस महिला का बस्ती जिले से कनेक्शन तलाशने में जुट गई है। प्रियंका को धमकी देने के बाद यूपी कांग्रेस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा कि बस्ती की रहने वाली आरती पांडेय प्रधानमंत्री जी की फोटो लगाकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी को गोली मारने की बात कर रही है। कृपया इस बात का संज्ञान लिया जाए। कांग्रेस ने इस ट्वीट को यूपी पुलिस और बस्ती पुलिस को भी टैग किया है। 

(पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा)
कोतवाली पुलिस के मुताबिक शिकायकर्ता कांग्रेस नेता पंकज कुमार द्विवेदी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने यूपी के मुख्यमंत्री को कोरोना वायरस महामारी से संबंधित एक पत्र लिखा था, जिसकी खबर चलने के बाद प्रियंका गांधी ने उसे ट्वीट किया था। इस ट्वीट पर बस्ती की आरती पांडेय नाम की महिला ने अपने ट्विटर हैंडल @आरती पांडेय यूपी51 से कमेंट करते हुए कांग्रेस महासचिव को गोली मारने की धमकी दी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मामले में आरोपित आरती पांडेय के खिलाफ सेक्शन 506 और 66 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।