Loading

ब्यूरो कार्यालय। देश भर में 30 जून तक लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। बता दें, लॉकडाउन 5 को अनलॉक-1 का नाम दिया गया है। अनलॉक-1 में काफी छूट दी गई हैं। इस दौरान कंटेनमेंट जोन में पाबंदी जारी रहेगी। कंटेनमेंट जोन में जरूरी सामानों की सप्लाई जारी रहेगी। बता दें, 8 जून से शर्तों के साथ धार्मिक स्थलों को खोलने की बात कही गई है। सिनेमा हॉल बंद रहेंगे। जिम, पार्क बंद रहेंगे। विदेश यात्रा पर पाबंधी जारी रहेगी। 

वही 8 जून से शर्तों के होटलों को भी खोलने की बात कही गई है। वही देश के किसी भी राज्य में लोगों को आने-जाने की इजाजत होगी।  वही दिल्ली मेट्रो इस दौरान बंद  रखने का फैसला किया गया है।

इसके साथ ही गाइडलाइन में दुकान में एक समय में पांच ग्राहक से ज्यादा नहीं होने की बात कही गई है। सभी लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। शादी और अंतिम संस्कार में पुराने नियम ही लागू रहेंगे। इसके साथ ही स्कूल-कॉलेज जुलाई से खोले जा सकते हैं।

इसके साथ ही देशभर में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाने की बात कही गई है। अभी तक ये शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक था। अब दुकानें रात 9 बजे तक खुली रह सकती हैं।

गौरतलब है कि देश में कोरोना का प्रकोप ज्यादा ना फैले इसलिए केंद्र सरकार की तरफ से लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। लेकिन अब धीरे-धीरे लॉकडाउन को अनलॉक करने का फैसला केंद्र ने किया है।

वही देश में शनिवार सुबह आठ बजे तक एक दिन में कोविड-19 से रिकॉर्ड 265 लोगों की मौत हुई और 7,964 नए मामले सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसके साथ ही अब देश में इस संक्रामक रोग से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,971 हो गई है और संक्रमितों की संख्या 1,73,763 पर पहुंच गई है। भारत कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में नौवें स्थान पर है।