Loading

सोनभद्र कार्यालय

◆ आस्था के पर्व पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचल सूर्य को पानी में खड़ा होकर दीया जल

सोनभद्र। आस्था के महापर्व छठ में सोनभद्र के अलग-अलग स्थानीय क्षेत्रों में तालाबों, नदियों के गहरे जल में खड़ी होकर व्रती महिलाओं ने अस्ताचल सूर्य को गीतों के माध्यम से दिखाई दीपक। बताते चलें यह चार दिन तक चलने वाला पर्व में घाट पर व्रती महिलाओं द्वारा बेदी बनाई गई।आज बाजारों में फल फूल के साथ सुप दौरी, समेत अन्य पूजन सामग्रियों की खरीदारी जोरों पर रही।आज फल की कीमतआसमान छू रहे थे।

फिर भी खरीदारों का उत्साह कम नहीं था। महापर्व सूर्य षष्टी डाला छठ पर्व नहाय,खाय के साथ शुरू हो गया है। बिते दिन लौकी भात, आज पूजन करने के बाद गुड़ खीर का भोज लेंगी।कल यानी रविवार को अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ देकर पर्व का पारण करेंगी और घाट पर रात बिताएगी। नहाय खाय के साथ सूर्य षष्टी छठ पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हो गया।