Loading

खबर24 लाईव (ब्यूरो कार्यालय)


लखनऊ। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने पत्रांक संख्या अदएस/लखनऊ/2020/लिस्ट दिनांक 10 सितंबर, 2020 को प्रदेश अध्यक्ष एंव संबंधित मंचों के राष्ट्रीय एंव प्रदेश अध्यक्षगण की संतुष्टि के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल से प्राप्त अनुमोदन के क्रम में अपना दल (एस) के निम्न राष्ट्रीय/प्रदेश पदाधिकारियों की चतुर्थ सूची की घोषणा की जाती है इस घोषणा में सोनभद्र के वरिष्ठ पत्रकार अधिवक्ता विवेक कुमार पाण्डेय को अपना दल (एस) प्रदेश सचिव बौद्धिक मंच नियुक्त किया गया। गौरतलब है कि अपना दल एस राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने विज्ञप्ति जारी करके अवगत कराया की जनपद मुज़फ्फरनगर से मौलाना मोहम्मद अफसर प्रदेश उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक मंच), प्रयागराज से पंकज चौरसिया प्रदेश सचिव (विधि मंच), लखनऊ से मातुबर राम चौरसिया प्रदेश सचिव (श्रमिक मंच), मिर्जापुर से अभिषेक पाण्डेय प्रदेश सचिव (चिकित्सा मंच) व सोनभद्र से विवेक कुमार पाण्डेय प्रदेश सचिव (बौद्धिक मंच), जनाब महताब आलम प्रदेश सचिव (अल्पसंख्यक मंच), वीरेंद्र कुमार सिंह प्रदेश सचिव (विधि मंच), बहन प्रीति सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (महिला मंच) व रविन्द्र यादव प्रदेश सचिव (छात्र मंच) के मनोनयन पर राष्ट्रीय नेतृत्व का हार्दिक आभार व नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं। अभिषेक चौबे अधिवक्ता हाई कोर्ट राष्ट्रीय सचिव (विधि मंच)/पूर्व प्रत्याशी ओबरा विधानसभा सोनभद्र अपना दल (एस) के साथ अल्पसंख्यक सोनभद्र के अनवर अंसारी, आजाद, मौर्या, सौरभ मौर्या, जगनरायन पाल के साथ सैकड़ो लोगो मे खुशी का माहौल और आपस मे मिठाइयां भी बाटी।