विकास दत्त मिश्रा वाराणसी
बड़ागांव वाराणसी। बड़ागांव विकास खंड के स्थानीय ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान पद के उप चुनाव में प्रधान पद पर विजयी प्रत्याशी अतुल कुमार सिंह को खंड विकास अधिकारी राजेश सिंह द्वारा आज मंगलवार को दोपहर बाद पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विकास प्राधिकरण वाराणसी के सदस्य अंबरीश सिंह भोला उपस्थित रहे उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में पुर्व ब्लाक प्रमुख द्वय प्रसिद्ध नारायण सिंह ऊर्फ बाबा सिंह, सतेन्द्र सिंह एवं ब्लाक प्रमुख संरक्षक दीपक सिंह, पुर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा अरविंद मिश्रा, एवं मंडल अध्यक्ष आशीष प्रकाश सिंह, एडीओ पंचायत सुनील कुमार सिंह,एपीओ मनरेगा दिलिप दुबे रहे।

कार्यक्रम का संचालन एडीओ आईएसबी बृजेश सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।