Loading

सोनभद्र कार्यालय

रेणुकूट/सोनभद्र। अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने स्थानीय पिपरी नगर पंचायत में स्थित अपने कार्यालय में एक बैठक अपने संस्थापक ईशान निर्मल,राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज जोशी एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी राजकुमार शास्त्री के निर्देश पर पूर्व प्रधानाचार्य राज नारायण मिश्र की अध्यक्षता में किया गया बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया बैठक में वरिष्ठ संरक्षक एवं वरिष्ठ सलाहकार धनंजय दुबे ने अपने वक्तव्य में निस्वार्थ सेवा भाव ब्राह्मणों के उत्थान एवं सुशिक्षित पर बल दिया । बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरनाथ पांडे, प्रदेश संगठन मंत्री डाँ अरविन्द कुमार मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री शिक्षा प्रकोष्ठ बृजेश कुमार शुक्ला,प्रदेश प्रवक्ता शिक्षा प्रकोष्ठ संतोष कुमार शुक्ला,संगठन मंत्री शिक्षा प्रकोष्ठ देवप्रसाद पाण्डेय,प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री शेषनाथ तिवारी, प्रदेश सचिव शिक्षा प्रकोष्ठ रामकुमार मिश्र,संजय कुमार द्धिवेदी,ह्दयानन्द ओझा,सुशील कुमार पाण्डेय उपास्थित रहे नवनियुक्त पदाधिकारीयों को,राष्ट्रीय अध्यक्ष राम सहाय शर्मा,राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ चित्रा शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष शिवाकान्त चतुर्वेदी ने बधाई एवं शुभाकमनाएं सम्प्रेषित की। धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ रमाशंकर पाण्डेय ने किया।