Loading

संवाददाता- मुकेश सोनी

म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत बभनडीहा के चौरा टोला में स्थित एक खलिहान में रविवार की शाम लगभग 5:00 बजे अचानक आग लग गई। जब राम सिंह का लड़का जलते हुए फसल को देखा तो शोर मचाने लगा तभी आसपास के लोग लड़के की आवाज सुनकर इकट्ठे हो गए। जब किसान के द्वारा स्थानीय ग्राम प्रधान संत कुमार को सूचना मिली तो फौरन ग्राम प्रधान संत कुमार ने पानी के टैंकर लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से फसल को जलने से बचाने का प्रयास किया परंतु फसल आधा से अधिक जल गयी। इस घटना में लगभग 35 क्विटल धान सहित पुआल जलकर राख हो गया। घटना के बाद से पीड़ित किसान सोमारू व रामदयाल पुत्र रामसरन सदमे में हैं। सोमारू व रामदयाल ने बताया कि वे छोटे किसान है। कर्ज लेकर धान की फसल लगाया था लेकिन इस घटना ने उसके सभी अरमानों पर पानी फेर दिया है। उसके समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। उसने प्रशासन से सरकारी स्तर पर मुआवजा की मांग की है।