Loading

अर्पित दुबे/केकराही


करमा/सोनभद्र। केन्द्र सरकार का बजट किसानों के हित में है, आत्म निर्भर भारत की अर्थव्यवस्था में होगा सुधार।इससे यह साबित होता है कि यह बजट आत्म निर्भर भारत की राह पर है।बजट के बारे में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राज बहादुर सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा पेश किया गया बजट किसान के हित में है।श्री सिंह ने कहा कि किसानों के लिए तैयार किया गया यह बजट काबिलेतारीफ है, क्योंकि किसानों के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन, कृषि यूनिवर्सिटी का विस्तार से खुशहाल जीवन होगा।सबका साथ, सबका विकास के रूप में बजट पेश किया गया है।एम एस पी पर इस वर्ष रिकार्ड तोड़ धान खरीद किया जा रहा है और तीन दिन में खाते में धन भी आ रहा है जिससे साबित होता है कि सरकार किसान हितैषी है।किसानों के आय में बृद्धि हुई है।अथार्थ यह बजट किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।