Loading

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रविवार सुबह 1200 मेगावाट की अनपरा सी लैंको परियोजना में 600 मेगावाट की यूनिट नंबर दो के अनुरक्षण कार्य के दौरान बॉयलर का भाड़ा (शटरिंग) लगभग 80 मीटर की उचाई से गिर गया। जिसमें 13 श्रमिक घायल हो गए। वही इस घटना से परियोजना में हड़कंप मच गया है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि यूनिट नंबर-दो के बॉयलर अनुरक्षण के लिए 80 मीटर ऊंचाई पर लगाया गया भाड़ा भर-भरा कर गिर गया। जिसमें 13 मजदूर घायल हो गए। इनमें पांच मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने राहत कार्य के निर्देश दिए हैं। मलबे में फंसे मजदूरों को जब बाहर निकाला गया। इसमें से पांच की हालत गंभीर होने पर जयंत के नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया है। वही मौके पर स्थानीय पुलिस व परियोजना के अधिकारी डटे हुए हैं। घायलों को ले जाने के लिए कई चिकित्सालयों की एंबुलेंस लगाई गई हैं। सोनभद्र के एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के दौरान घटना हुई है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। बता दूं कि इसके पूर्व में भी यह परियोजना हादसों के घेरे में हरदम रहा है। वही इस घटना से श्रमिक परियोजना के अधिकारियों के उपर आक्रोश व्याप्त है।

ये हुए हैं गभीर रूप से घायल

● धर्मजीत(25) निवासी घघरा, शिवम(20) निवासी अनपरा, विवेक (34) निवासी कासगंज, संदीप कुमार(25) निवासी घघरा, शिव कुमार(27) निवासी ओबरा।

(मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान)


● जिला प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, लैंको कंपनी के थर्मल पावर प्लांट में हुई दुर्घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया है कि मौके पर तत्काल राहत कार्य कराया जाए। घायलों का उचित इलाज कराया जाए और गंभीर रूप से घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों पर भेजा जाए। मौके पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। उन्होंने अपर मुख्य सचिव ऊर्जा को घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।