Loading

संवाददाता-(मुकेश सोनी)

म्योरपुर। जिले के ग्रामीण इलाकों में भी पति की दीर्घायु होने की कामना का पर्व तीज पारम्परिक तौर तरीके से मनाया गया। इसको लेकर दिन भर पूजा-अर्चना की भी होड़ लगी रही।हरतालिका तीज का त्योहार हर्सोउल्लास व उत्साह पूर्वक मनाया गया। भाद्र मास के शुक्ल पक्ष के तृतीया को मनाया जाने वाले इस पर्व के दौरान शिव और पार्वती की पूजा-अर्चना की गयी। व्रती महिलाओं ने बताया कि लिये यह पर्व दांपत्य और गृहस्थ जीवन के लिए बहुत ही खास है। महिलाएं अपनी पति कि लम्बी उम्र के लिए उपवास के साथ पूजा पाठ करती हैं। जिन महिलाओं की शादी के बाद यह पहला तीज था, वे इसको लेकर खास उत्साहित थी। पर्व को लेकर बाजारों में काफी चहलपहल रही। देवरी सहित किरबिल, काचन, करहिया, नधिरा, म्योरपुर, आश्रम आदि जगहों पर श्रद्धा के साथ तीज मनाया गया।