Loading

संवाददाता- मुकेश सोनी


म्योरपुर। करवा चौथ का पर्व रविवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। पूरे दिन सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखा और देर शाम चांद निकलने पर पूजा-अर्चना की। सुहागिनों ने चलनी से चांद देख पति की लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर महिलाओं ने अपना व्रत तोड़ा। करवा चौथ पर्व को लेकर सुबह से ही देवरी,किरबिल व म्योरपुर के बाजारो में महिलाओं की भीड़ जुटी रही। वहीं देवरी निवासी ब्यूटीशियन संगीता कुमारी ने बताया कि ब्यूटी पार्लर में सजने और मेहंदी लगवाने के लिए देर शाम तक महिलाएं की भीड़ रही। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखा।

नए परिधान में सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने चांद निकलते ही भगवान शिव, पार्वती व कार्तिकेय की विधि-विधान से पूजा की। इसके बाद चलनी से चांद का दीदार कर पति के लंबी उम्र की कामना की। अधिकांश महिलाओं ने समूह के साथ मंदिरों में पहुंचकर एक साथ पूजा-अर्चना की। ज्योतिषार्य ने बताया कि सुहागिन महिलाओं के लिए यह व्रत विशेष फलदायी है। करवा चौथ सौभाग्य और आरोग्य की दृष्टि से मंगलकारी है।