Loading

संवाददाता-(मुकेश सोनी)

म्योरपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विशाल पांडे का आज म्योरपुर मंडल में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष विशाल पांडे को संगठन के द्वारा पुनः भाजयुमो जिलाध्यक्ष की घोषणा होने के बाद स्वागत का कार्यक्रम चल रहा है। इसी क्रम में आज म्योरपुर मंडल में आगमन होने के पश्चात भाजयुमो जिला मंत्री मोनू जायसवाल के द्वारा म्योरपुर पंचायत भवन में कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विशाल पांडे ने कहा कि भाजयुमो शीर्ष नेतृत्व के द्वारा मुझ पर दोबारा विश्वास जताते हुए पुनः जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया गया, इसके लिए मैं संगठन का सदैव आभारी रहूंगा तथा आप सभी भाजयुमो कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में काम करते हुए उत्तर प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार के लिए कार्य करूंगा।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिला मंत्री मोनू जायसवाल ने की व कार्यक्रम का संचालन आशीष अग्रहरी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश जसवाल, सोशल मीडिया जिला सहसंयोजक अमित रावत, जीत सिंह खरवार, होरीलाल, वीरेंद्र, गौरव, रजनीश रघुवंशी, अंकित अग्रहरि, शशांक, भोलू सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।