रिंकू त्रिपाठी (कोन) संवाददाता
सोनभद्र। स्थानीय परिक्षत्र कोन मे सर्योदय इंटर कॉलेज कोन के प्रांगण में सोनभद्र सैलून एसोसिएशन के स्वजातीय बन्धुओ की एक बैठक की गई जिसमें एशोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्री हरिशंकर ठाकुर के अध्यक्षता में कोन परिक्षेत्र के सभी नाई समाज का विस्तार हुआ। बैठक मे जिलाध्यक्ष ने जिलाउपाध्यक्ष के रूप में तेजबली शर्मा को मनोनीत किया गया तथा जिला कार्यकारणी सदस्य के रूप में श्री सुमेर शर्मा जी को मनोनीत किया गया , तत्पश्चात कोन परिक्षेत्र के अध्यक्ष बृज बिहारी शर्मा ( प्रबंधक सर्वोदय इंटर कालेज) को नियुक्त किया गया। इसके बाद कोन के अध्यक्ष ने अपने टीम का गठन किये। जिसमें “उपाध्यक्ष श्री चंदन शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री भूपेन्द्र शर्मा, संगठन मंत्री गौतम शर्मा, सचिव मुखदेव शर्मा, सूचना मंत्री संतोष शर्मा, जी को मनोनीत किया गया हैं। इस मौके पर सम्मानित स्वजातीय बन्धुओ चंदन शर्मा, तेजबली शर्मा, बृजबिहारी शर्मा, सुमेर शर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा, महेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, उदय शर्मा, मुखदेव शर्मा, संजय शर्मा, उमेश शर्मा, संतोष शर्मा, भूपेश शर्मा, रामेश्वर शर्मा, गौतम शर्मा सहित सभी नाई गण मौजूद रहें।