Loading

सोनभद्र (डॉ परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव)

◆जिलाध्यक्ष कमलेश गौड़ ने जारी की जिला कमेटी सूची

◆हिनौती से जिला पंचायत सदस्य है नीरज श्रीवास्तव

◆पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई, जनता में हर्ष

बसपा द्वारा जिला कमेटी व विधानसभा कमेटी के पदाधिकारियों की जारी सूची
में नीरज श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष बनाये जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने घोरावल स्थित उनके निवास पर माल्यार्पण कर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।
बसपा पार्टी जिलाध्यक्ष कमलेश गोड़ ने बताया कि संगठन को मजबूती व आम जनमानस का भरोसा बनाये रखने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिसमे नीरज श्रीवास्तव की कर्मठता, साफ छवि व लोकप्रियता के मद्देनजर कोषाध्यक्ष नामित किया गया है। नीरज श्रीवास्तव वर्तमान में जनपद के हिनौती से जिला पंचायत सदस्य भी हैं।

नीरज श्रीवास्तव ने कोषाध्यक्ष बनाये जाने पर कहा कि गरीबों, किसानों व जनता की सेवा व उनकी आवाज बनने का दायित्व निर्वाहन करने हेतु कोषाध्यक्ष बनाये जाने हेतु वह पार्टी व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते है। जनमानस की समस्याओं हेतु सदैव उपलब्ध रहकर उनके हित मे हरसम्भव प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर इंद्रदेव सिंह, सूरज श्रीवास्तव, नईम अंसारी, लक्खू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।