Loading


अर्पित दुबे कर्मा केकराही सोनभद्र
9506327909

करमा(सोनभद्र)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के नेवारी गांव बूथ संख्या 76 पर भाजपा किसान मोर्चा का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष नारायण सिंह ने किया कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के सयोजक जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राजेश मिश्रा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला महामंत्री नार सिंह पटेल रहे कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री कैलास बैसवार भाजपा, जिला उपाध्यक्ष मनीषा राय , जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश पाण्डेय भाजपा किसान मोर्चा, आनंद शुक्ला जिला मंत्री भाजपा घोरावल मण्डल कार्यक्रम का सुभारम्भ पूज्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया गया। कैलास बैसवार ने अपने सम्बोधन में किसानों को सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुये किसानों से अनुरोध किया कि किसान के लिए काम करने वाली सरकार वोट करें और किसानों को मजबूत करें। प्रकाश पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में बताया को भाजपा सरकार किसानों और गरीबो की सरकार है।

नार सिंह पटेल ने सम्बोधन करते हुये बताया की किसानों के लिये अंत्योदय कार्ड को सुरुआत करने वाली भाजपा सरकार है। भाजपा सरकार किसानों को गोद लेलिया है। किसान सम्मान निधि, किसान के बच्चों को पैदा होने से लेकर 6 वर्ष तक हर खर्च सरकार उठाती है चाहे प्रसव हो बच्चों का लालन पालन आशा बहनों के माध्यम से हर सम्भव मदद किया जा रहा है। बसपा द्वारा बंद चीनी मिलों को प्रदेश सरकार द्वारा पुनः सुरु कराया गया व बकाया गन्ना किसानों का भुगतान भी किया गया और तीन कृषि कानूनों पर वृहद चर्चा की गई जिनका विरोध देश विरोधियों द्वारा किया गया।