Loading

सोनभद्र कार्यालय

ओबरा सोनभद्र। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला नेतृत्व के संस्तुति पर ओबरा मंडल के कार्यसमिति की घोषणा की गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय के निर्देशानुसार मंडल प्रभारी मोनू रवि द्विवेदी ने मंडल की कार्य समिति का गठन कराया। तत्पश्चात मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने कार्यसमिति की घोषणा की। घोषित कार्य समिति में क्रमशः मंडल उपाध्यक्षगण अनुराग श्रीवास्तव, अभिषेक सेठ, मनीष विश्वकर्मा, महामंत्री समीर माली, मंत्रीगण रिजवान अहमद, अविनाश जयसवाल, अनिकेत तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह, मीडिया प्रभारी कुमधज चौधरी, कार्यालय प्रभारी राजकुमार बैगा, सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत सोनी, कार्यसमिति सदस्यगण राजेश निषाद, मंगरु लाल गुर्जर, पिंटू केसरी, अंशु चौरसिया, तरुण गोयल, संदीप अग्रवाल, आदर्श दुबे, रवि शर्मा को बनाया गया।