Loading

अर्पित दुबे कर्मा केकराही

सोनभद्र। किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी शाहगंज मंडल की बैठक किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संतोष पटेल के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के जिला महामंत्री नार सिंह पटेल जी रहे तो वही विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष शाहगंज के दिलीप मौर्य जी रहे।

मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को तन मन धन से लग कर के पार्टी हरगांव में किसान चौपाल लगाएगी और शक्ति केंद्र प्रभारी तय करेगी। मुख्य अतिथि जी ने अपने उद्बोधन में तीन कृषि कानूनों पर चर्चा किया और कार्यकर्ताओं को एक संदेश दिया कि आप सभी लोग अपने अपने सेक्टर मैं जाकर के किसान पंचायत में उपस्थित होकर किसानों को सही बात बताने का कष्ट करें और 2022 में योगी जी के नेतृत्व में पुनः सरकार बनाने का संकल्प लें बैठक में किसान मोर्चा के मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे भाजपा के मंडल के महामंत्री मनीष पटेल ने बैठक का संचालन किया।