Loading

अर्पित दुबे कर्मा केकराही

सोनभद्र। उस वक्त हडकंप मच गया जब एक स्वास्थ्य कर्मी की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गयी। बता दूं कि जय प्रकाश 45 वर्ष करमा स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात थे लेकिन विगत पाच वर्षों से स्वास्थ्य केंद्र चतरा से संबंध चल रहे थे ये मूल रूप से मिर्जापुर जिले के चुनार के समीप प्रताप पुर के रहने वाले थे।।उनकी ड्यूटी कर्मा स्वास्थ्य मेले में लगाई गई थी। सुबह ड्यूटी करने आ रहे थे रास्ते में ही उनको अचानक घबराहट होने लगी उन्होंने अपने चार पहिया वाहन को रोका और अपने साथियों को सूचना दी इसके बाद उनको एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना स्वास्थ्य केंद्र कर्मा को मिलते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जगदीश सिंह ने इसकी जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई। बताया जाता है कि इनका इलाज 6 वर्षों से चल रहा था।