Loading

सोनभद्र कार्यालय-(7007307485)

रेणुकूट। आज सोनभद्र ब्लड डोनर्स के सदस्य एंव भाजपा के रेणुकूट मंडल अध्यक्ष प्रभाकर गिरी ने अपना 12वां रक्तदान किया। हिंडाल्को हास्पिटल में सोनभद्र ब्लड डोनर्स सस्था के जनरल सेक्रेटरी मनोज सिंह भृगुवंशी के पास 2 युनिट ब्लड की रिक्वायरमेंट आयी थी। एक 49 वर्षीया महिला श्रीमती साधना त्रिपाठी को रक्त की कमी के कारण अस्पताल मे भर्ती किया गया था। जिनको ब्लड की आवश्यकता थी। मनोज सिंह भृगुवंशी ने तत्काल भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभाकर गिरी से सम्पर्क किया जो अपनी व्यस्तता के बावजूद तुरंत अस्पताल पहुंचे एंव स्वयं रक्तदान करके महिला की जान बचायी।


सोनभद्र ब्लड डोनर्स की पुरी टीम भाजपा मंडल अध्यक्ष के अमुल्य योगदान के लिए उन्हे नमन एंव आभार जताया। इस अवसर पर सोनभद्र ब्लड डोनर्स के संस्थापक अरूण मिश्रा, जनरल सेक्रेटरी मनोज सिंह भृगुवंशी, एंव सदस्य बसंत सिंह व संदीप साह उपस्थित रहे।