Loading

सोनभद्र कार्यालय

रेणुकूट। भारत में हर साल 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाया जाता है इस दिन भारत को 200 साल तक अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। इस बार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2020) की 74वीं वर्षगांठ (74th Independence Day) मनाया जा रहा है। वही पिपरी नगर मे स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर राजू कुमार के नेतृत्व में पिपरी चौराहे पर ध्वजारोहण किया गया इस मौके पर राजू जी ने कहा कि हमारे देश की आज़ादी के लिए जिन शूरवीरों ने अपनी प्राणों की आहूति दी उन्हें हम कोटि कोटि प्रणाम करते हैं|

आज हम 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के पावन अवसर को मनाने के लिए हम उपस्थित हुए हैं आज का दिन हम सभी भारतवासियों के लिए आनंद, उत्सव और अभिमान का दिन हैं | आज ही के दिन सन् 1947 में हमारा भारत देश ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र हुआ था हमारे देश को स्वतंत्र कराने के लिए महात्मा गाँधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, लोकमान्य तिलक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह जैसे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी | देश के लिए इनके समर्पण को हम कभी भूल नहीं सकते हैं स्वतंत्रता के बाद हमारा देश विज्ञान, खेती, क्रीड़ा, शिक्षा जैसे कई क्षेत्रों में उन्नति कर रहा है |पर आज भी हमारे देश में आतंकवाद, भ्रष्टाचार, असमानता, बेरोजगारी जैसी अनेकों समस्याएं हैं| चलिए आज हम सब प्रतिज्ञा करते हैं की इन समस्याओं को सुलझाने के लिए हम पुरा प्रयास करेंगे और भारत को विश्व का बेहतरीन देश बनाएंगे।

वही इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेणुकूट नगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव जी मौजूद रहे तथा पार्टी के पूर्व जिला सचिव अरविंद यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष आशु खान, पूर्व नगर अध्यक्ष नौशाद आलम, नी० नगर महिला अध्यक्ष रूबी यादव,नी० महिला सचिव शर्मिली,नी० युवजन अध्यक्ष उमैर खान,सद्दाम,सूरज राय,शांतनु कुमार,राज कुमार यादव,सोनू इत्यादि लोग मौजूद रहे।