Loading

ब्रज भूषण तिवारी(मो-9415261284)


सोनभद्र। विगत वर्षों की भांति केंद्रीय ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा के द्वारा निज आवास बभनौली चंडी होटल रावटसगंज सोनभद्र पर भगवान परशुराम जयंती मनाई जाती रही आज भी दिनांक 22 अप्रैल को हर्षोल्लास पूर्वक व विधि विधान तथा पूजन विधि द्वारा मनाया गया जिसमें पंडित उमापति त्रिपाठी द्वारा मंत्रोच्चार के माध्यम से भगवान परशुराम का पूजन व हवन का कार्यक्रम किया गया। जिसमें प्रमुख वक्ताओं द्वारा भगवान परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया तथा बताया गया कि भगवान परशुराम जी द्वारा आता ताईयो द्वारा जब धर्म विरुद्ध आचरण किया गया उनका संघार भगवान परशुराम द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला संरक्षक मोहर देव पांडे, पूर्वांचल मीडिया क्लब अध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय, एडवोकेट शशांक शेखर कात्यायन, जिला प्रवक्ता रवि प्रकाश त्रिपाठी, विवेक कुमार पांडे, चंद्रकांत मिश्रा, रवी पांडे, मुनि महेश शुक्ला, अमित शुक्ला, शेषमणि तिवारी, उमेश तिवारी, डॉ संजय पाठक, अवधेश मिश्रा, संदीप मिश्रा, एस एन दुबे, विकास पांडे, अजय दुबे, अवधेश चौबे, समेत काफी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे जिहोने भगवान परशुराम के बारे में अपना विचार व्यक्त किया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद सोनभद्र के तत्वाधान में अक्षय तृतीया के शुभ दिवस में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव कार्यक्रम जनपद न्यायालय के सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम आलोक चतुर्वेदी (मुख्य प्रशासक, बनवासी सेवा आश्रम चपकी, सोनभद्र) एवं नरेंद्र कुमार पाठक (अध्यक्ष बार काउंसिल, सोनभद्र) के संयुक्त आतिथ्य में संचालित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान परशुराम की प्रतिमा पर उपस्थित विशिष्ट जनों द्वारा माल्यार्पण कर पूजन -अर्चन मंत्रोचार सहित किया गया। तत्पश्चात संबोधन सत्र में विशिष्ट मनीषी जनों द्वारा भगवान परशुराम के जीवन- वृत, कार्य विधियों व दर्शन पर प्रकाश डाला गया। सभा को संबोधित करते हुए आलोक चतुर्वेदी ने भगवान परशुराम जी के जीवन मूल्यों को सही अर्थ में समझने एवं उनके कार्यों की सार्थकता पर प्रकाश डाला साथ में वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित रामचंद्र मिश्र ने भगवान परशुराम के जीवन दर्शन को सही अर्थ में समझने एवं आत्मसात करने की प्रेरणा दी। सभा को संबोधित करते हुए बार काउंसिल अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक ने भगवान परशुराम के कार्यों का महत्व तत्कालीन परिपेक्ष्य में समझने एवं उनकी पूज्यनीयता एवं श्रेष्ठता को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
इस महोत्सव कार्यक्रम में अधिवक्ता विवेक कुमार पाण्डेय, उपेंद्र देव पांडे (असिस्टेंट प्रोफेसर, काशी विद्यापीठ), विनोद कुमार शुक्ल (प्रेसिडेंट,बार काउंसिल सोनभद्र), सुरेंद्र कुमार पांडे ( पूर्व बार काउंसिल अध्यक्ष) योगेश कुमार पांडे (प्रदेश संगठन मंत्री व जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ), प्रधानाचार्य विजेंद्र देव पांडे व मृत्युंजय त्रिपाठी, रविनाथ मिश्र, मनोज धर दुबे, इंद्रेश कुमार दुबे अधिवक्ता, सुरेश पाण्डेय, ब्रज भूषण तिवारी, कमलेश तिवारी, अतुल मिश्रा (व्यवसायी), संजय सिंह (व्यवसायी) व इत्यादि विशिष्ट जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कमलेश चौबे समाजसेवी द्वारा उपस्थित जनों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में संचालन सहयोग शिक्षक आनंद त्रिपाठी द्वारा पूर्ण किया गया।