Loading

अश्विनी ठाकुर (संवाददाता) अनपरा

अनपरा। आज दिनांक 8/8/2021 अरिहंत होटल रावर्टसगंज सोनभद्र में राष्ट्रीय नाई महासभा उत्तर प्रदेश की बैठक किया गया। जिसमें प्रदेश व केंद्र से उच्च पदाधिकारियों का आगमन हुआ जिसमें जिला संगठन पदाधिकारियों को नामांकन पर चर्चा करके चयन किया गया है जिस में उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष राम भवन शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय प्रताप सविता, आनंद शर्मा, राजमणि शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश प्रवक्ता दीनानाथ शर्मा सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिसमें पूरे जनपद से बढ़-चढ़कर लोगों ने हिस्सा लिया राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राम भवन शर्मा ने जिला अध्यक्ष नंदलाल ठाकुर को मनोनीत किया, जिला प्रभारी बलिराम ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय ठाकुर महासचिव ओम प्रकाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष एस के ठाकुर, राष्ट्रीय नाई महासभा उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी में डॉ मृत्युंजय ठाकुर को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अश्विनी ठाकुर को उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। उपस्थित रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती कुसुम शर्मा,(क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा काशी क्षेत्र) पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय शर्मा (एम सी ई ए) अध्यक्ष रेणुकूट अश्विनी ठाकुर, ओम प्रकाश शर्मा, अनिल शर्मा, राजकुमार ठाकुर , डॉ मृत्युंजय ठाकुर एवं हरिशंकर ठाकुर (अध्यक्ष सलून एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)उपस्थित रहे।