Loading

रविंद्र पाण्डेय/रामप्रवेश गुप्ता

– राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि आज का ब्राह्मण समाज को अपमानित करने का षड्यंत्र चल रहा है। ब्राह्मण अब अपमान नही सहेगा। ऐसा करने का दुस्साहस जो कर रहा उसको मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा

सोनभद्र। आज शुक्रवार हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग में विंध्याचल मंडल अध्यक्ष / प्रदेश कार्य समिति सदस्य पंडित देव पांडेय जी ने बताया कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा समाज के हित के लिए बलिदान किया है। ब्राह्मण ने कभी किसी को अपमानित नहीं किया और न अत्याचार-अनाचार भी नही किया है। उन्होंने बताया कि आरक्षण तत्काल समाप्त होना चाहिए।
यह संविधान के समानता के अधिकार के विपरीत है। ब्राह्मणों को आरक्षण की भीख नही चाहिए लेकिन, समाज के कमजोर वर्ग को इसकी आवश्यकता है। उन्हें इसका लाभ मिलना चाहिए चाहें वह किसी भी जाति का क्यों न हो। प्रदीप तिवारी मिंटू ने कहा कि ब्राह्मणों की समाज मे अग्रणी भूमिका है। अपने त्याग, तपस्या और आध्यात्मिक शक्ति के बल पर ब्राह्मण हमेशा से पूज्य है।
समाज के मार्गदर्शन में ब्राह्मणों की मुख्य भूमिका है। ज्यादा से ज्यादा शक्ति अर्जित करके हमे अपनी शक्ति को देश व समाज के हित में लगानी चाहिए। सिंधु शुक्ला ने सरकार से मांग की सवर्ण आयोग का गठन होना चाहिए। सवर्णों की भी अपनी समस्याएं हैं। आखिर सवर्णों को कब तक छला जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष सोनभद्र मिंटू तिवारी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सिंधु शुक्ला , जिला महामंत्री रविंद्र पांडे, शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अखिलेश पांडे, लेखपाल संघ अध्यक्ष दुर्गेश पांडे, जिला महामंत्री सर्वेश पाठक, राजन दुबे, कमलेश पांडे, मनोज पांडे, देवानंद चतुर्वेदी, आदि लोग सम्मिलित रहे।