Loading

विक्की यादव/रेणुकूट

रेनुकूट(सोनभद्र)। निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा रेणुकूट नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुर्धवां एवं रेणुकूट क्षेत्र में घर घर जाकर भाजपा ध्वज लगाकर हर घर भगवा ध्वज अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाश जैन ने कहा निकाय चुनाव में कमल के फूल पर ही वोट करें तभी इस नगर का सर्वांगीण विकास संभव है। भाजपा सभासद राज वर्मा ने कहा भाजपा कार्यकर्ता सदैव जनता के बीच में उपस्थित होकर उनके सुख दुख का साथी सदैव बना रहता है। हर घर ध्वज के माध्यम से आज हम सभी भाजपा कार्यकर्ता पुनः जनता के समक्ष मौजूद है।

मंडल अध्यक्ष प्रभाकर गिरि ने कहा उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है और रेणुकूट में निकाय चुनाव में जीत दिलाकर रेणुकूट की जनता ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना चाहती है। मौके पर मंडल उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, आशीष मिश्रा, सतवंत पटेल, पवन पांडे, धीरेश सिंह, मुन्ना सिंह, जितेंद्र सिंह, अरुण सिंह, रविंदर शर्मा, गणेश साहनी, शंभू खरवार, मनीष सिंह, पंकज मिश्रा, प्रभात मोहन गुप्ता, रविंद्र शर्मा, सोनू शाह अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।