Loading

विक्की यादव/रेणुकूट

रेणुकूट/सोनभद्र। जनपद के रेणुकूट क्षेत्र में अगर आप किसी की सेवा करते है तो उससे मन को कितना खुशी मिलती है। इसका अंदाज़ा वही लगा सकता है जो किसी निर्धन का निस्वार्थ सहायता किया हो। ऐसी ही महान शख्सियत हमारे सोनभद्र में भी है जो गरीब-निर्धन की सहायता के लिए हमेशा ततपर रहती है। जी हां हम बात कर रहे है रेणुकूट अध्यक्षा निशा सिंह की जो पद पर रहने के साथ-साथ अपने क्षेत्र की मसीहा के रूप में भी जानी जाती है। गुरुवार रात के समय खाड़पाथर से एक बुजुर्ग माता का निशा सिंह पर फोन आता है की उनके पति की तबियत बहुत ज्यादा खराब है और आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है, अगर तत्काल इलाज़ नहीं हुआ तो अनहोनी हो सकती है। इस बात की जानकारी होते ही अध्यक्षा ने तत्काल टीम निशा बबलू सिंह के सदस्यों को उनके घर भेजा और अपने निजी साधन से हॉस्पिटल में भर्ती कराया। भर्ती कराने के पश्चात ब्लड जाँच रिपोर्ट में मरीज शंकर घसिया को टीवी निकला।

रात भर हॉस्पिटल में भर्ती होने के पश्चात तबीयत में काफी सुधार आया। प्लस रेट में सुधार होने के बाद शुक्रवार सुबह इनको हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करा कर सरकारी हॉस्पिटल मे  भेजवाने का भी प्रबंधन किया गया और आर्थिक सहयोग भी टीम के सदस्यों ने की। इलाज़ का प्रबंध व आर्थिक सहायता से परिवार बहुत ज्यादा खुश हुआ और अध्यक्षा निशा सिंह व उनकी टीम को दुआ दी। कहा भगवान आपको निरंतर गरीबों की सहायता के लिए इच्छाशक्ति दे। वहीं निशा सिंह व उनकी टीम का कहना है कि, हमलोगों को भगवान ने इस लायक बनाया है कि दुखहारीयों की मदद कर सके और क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद व सहयोग से हमे सामाजिक कार्य करने की इच्छाशक्ति मिलती है।

क्षेत्र की जनता के लिए हमसे जितना बन सकेगा हम करते रहेंगे। जहाँ टीम निशा बबलू सिंह जी के सदस्यों की जरूरत पड़ेगी वहां हमेशा मिलेंगे।