Loading

अर्पित दुबे करमा केकराही

सोनभद्र। जनपदीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा संगठन की नींव मजबूत करने के लिए जनपद के सभी विकास खण्डों में शैक्षिक उन्नयन कार्यक्रम एवं कार्यकारिणी का विस्तार अभियान चल रहा है। इसी तत्क्रम में जिला कार्यकारिणी द्वारा नव सृजित विकास खण्ड करमा में न्याय पंचायत केंद्र एवं कंपोजिट विद्यालय पांपी करमा के प्रांगण में शैक्षिक उन्नयन कार्यक्रम एवं कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मण्डल अध्यक्ष अखिलेश मिश्र ‘वत्स’ एवं जिला संयोजक अशोक त्रिपाठी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए बड़ी संख्या मे उपस्थित शिक्षक संगठन में शिक्षकों के भरोसे की गवाही दे रही थी। जिसमें महिला शिक्षिकाओं की अच्छी-खासी उपस्थिति जनपद शैक्षिक संगठन में नए बदलाव के बयार का संकेत दे रही है।
ब्लॉक कार्यकारिणी सर्वसम्मति से धनन्जय मिश्र (ब्लॉक अध्यक्ष),अनवर हुसैन ( ब्लॉक महामंत्री), कृष्णानंद व भैया लाल मौर्य ब्लॉक कार्यकारणी सदस्य तथा महिला संवर्ग में डॉ कल्याणिका सिंह ब्लॉक अध्यक्ष व मृदुला श्रीवास्तव व सीमा सिंह ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए।

मण्डल अध्यक्ष वत्स ने सन्गठन के रीति नीति व सन्गठन के सभी संवर्गों व उनके कार्य दायित्व को बताया। महासंघ द्वारा शिक्षक व शिक्षा हित में प्रदेश व राष्ट्र स्तर पर किये जा रहे कार्य को रखा गया। यहां पदाधिकारी नही अपितु दायित्व मिलता है। उस दायित्व का निर्वहन पूर्ण मन से करना है। जनपद संयोजक द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा को गयी । साथ ही सदस्य व सन्गठन के महत्व को बताया। जनपद सहसंयोजक द्वारा निर्वाचित कार्यकारिणी को महासंघ की शपथ दिलाकर सन्गठन विस्तार व सदस्यता अभियान के चलाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम में सौरभ कार्तिकेय श्रीवास्तव, गणेश पाण्डेय, हिमांशु मिश्रा, संदीप तिवारी, अनिल द्विवेदी, फूलकुंवारी, पूनम सिंह, गरुणा, वर्षा, सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।