● कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यो को दिलाया याद
पिपरी। स्थानिय क्षेत्र पिपरी में तुर्रा मुख्य चौराहे पर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर राजू पनिका के नेतृत्व में काला फीता बांध कर भारतीय जनता पार्टी सरकार में आये दिन व्याप्त भ्रष्टाचार बढ़ती बेरोजगारी निजी करण सरकारी विभाग को बेचने को लेकर जमकर भड़ास व विरोध प्रदर्शन किया तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काल में हुए योगदान व विकास कार्यों को याद दिलाया। इस कार्यक्रम में मौजूद पूर्व जिला सचिव अरविंद यादव, अनिल कुशवाहा, महिला नगर अध्यक्ष रूबी यादव, शर्मिली खातून, रंजू सिंह, शिवम यादव, गांधी यादव, विवेक तिवारी, आशु खान, रिंकू पनिका, मनीष पनिका, रामचरित यादव आदि लोग मौजूद रहे।