Loading

• सम्पति देवी की पांचवी पुण्यतिथि पर समिति द्वारा लिया गया निर्णय

सोनभद्र। सोनांचल नव निर्माण समिति के अध्यक्ष एवम संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र की पूज्यनिया माता जी सम्पति देवी की पांचवी पुण्यतिथि पर संस्था के सदस्यों ने उनको याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम सम्पति देवी के तीनो पुत्र इंजीनियर अनिल कुमार मिश्र, अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र एवम धनवंतरी मेडिकल स्टोर के स्वामी हिमांशु मिश्र सहित परिवार की बहुओं और बच्चो ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्ज्वलित किया और अपनी अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर संस्था के उपस्थित सदस्यों ने सम्पति देवी के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें कुशल गृहणी और अत्यंत धार्मिक महिला बताया । सभा को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष व उनके द्वितीय पुत्र राकेश शरण मिश्र ने कहा कि मेरी माता जी ने आजीवन अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया और हम सभी भाईयों को सामाजिक और आध्यात्मिक संस्कार देते हुए एक सूत्र में बांध कर रखते हुए पारिवारिक एकता के महत्व को समझाया।

इस अवसर पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार का “सम्पति देवी स्मृति गृह लक्ष्मी सम्मान” जानी मानी कवियत्री डा रचना तिवारी जी की पूज्यनीया माता जी सेवा निवृत शिक्षिका जी आई सी इंटर कालेज ऊषा पांडेय राबर्ट्सगंज को दिया जाएगा। संस्था सोनांचल नव निर्माण समिति द्वारा यह सम्मान प्रतिवर्ष संस्था की
संरक्षिका रह चुकी संपत्ति देवी की पुण्य तिथि ग्यारह जुलाई को एक ऐसी महिला को देने की घोषणा की जाती है जो एक कुशल गृहणी के रूप में अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी करती हैं। और इस बार संपत्ति देवी की पांचवी पुण्यतिथि पर यह सम्मान ऊषा पांडेय को देने का निर्णय लिया गया है। यह सम्मान कुछ दिन बाद सम्मानित किए जाने वाली महिला के घर जाकर समिति के सदस्यों द्वारा दिया जाता है। इस अवसर पर राहुल मिश्र, नीलेश मिश्र, सात्विक मिश्र, उषा मिश्रा, शिवानी मिश्रा, तृप्ति मिश्रा,पायल मिश्रा,अनुराग मिश्र,आदि तमाम लोग उपस्थित थे।*