Loading

संवाददाता- मुकेश सोनी

म्योरपुर- स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में शनिवार को सुबह लगभग 7 बजे नार्मल डिलीवरी होने के लगभग 5 घण्टे के बाद प्रसूता की मौत हो जाने पर परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार काचन निवासी मन्ती देवी पत्नी रामप्रकाश (20)को उसके परिजन प्रसव कराने हेतु शुक्रवार को रात्रि में म्योरपुर सीएचसी लाये थे।शनिवार को सुबह लगभग 7 बजे मन्ती देवी ने एक बच्चे को जन्म भी दे दिया।यह बच्चा उसका पहला बच्चा था।प्रसव के बाद जच्चा बच्चा दोनो स्वस्थ थे।सुरक्षित प्रसव होने के लगभग 5 घण्टे बाद उक्त महिला की अचानक मौत हो गयी। सूचना मिलने पर तत्काल चिकित्सको ने जाकर उक्त महिला को देखा लेकिन तब तक महिला की सांसें थम चुकी थी।मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।कुछ ने सीएचसी पर हंगामा करने का भी प्रयास किया परन्तु मौके पर पंहुची पुलिस ने हंगामा करने वाले को थाने ले गयी।मृतक महिला के पति रामप्रकाश का आरोप है कि मौत लापरवाही के कारण हुई है।उसका कहना था कि उसकी पत्नी के पेट मे दर्द हो रहा था लेकिन 5 घण्टे तक उसकी पत्नी को कोई नर्स देखने तक नही आई।इस संदर्भ में अधीक्षक डॉ शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि प्रसव के बाद जच्चा बच्चा दोनो स्वस्थ थे।