Loading

● सीलाई सिखा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका- सुषमा सिंह

संवाददाता-मुकेश सोनी

म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र स्थित सामाजिक संस्था बनवासी सेवा आश्रम के विचित्र सभा कक्ष में आज उषा सीलाई कंपनी द्वारा और आश्रम के सहयोग से चल रहे नौ दिवसीय क्लासिकल सीलाई स्कूल शिक्षक ट्रेनिंग के समापन का शुक्रवार को मुख्य अतिथि रही जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह,उषा सीलाई के स्टेट कोर्डिनेटर विजय पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं ने अपना अपना परिचय देते हुए क्या क्या सीखा और उसके बाद अपने गांव में जाकर सीलाई स्कूल खोलकर महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की बात कही।मुख्य अतिथि रही जिला पंचायत सदस्या ने कहा कि सीलाई एक ऐसा जरिया है जिससे की महिलाएं खुद आत्म निर्भर बन गाँव की महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने का काम करेंगी जिस से की गाँव का पैसा गाँव में ही रहे।स्टेट कोर्डिनेटर विजय पांडेय ने कहा कि महिलाओं को इससे आत्म सम्मान मिलेगा और वे गर्व से अपना जीवन यापन करेंगी।श्री पांडेय ने कहा कि उषा सीलाई के माध्यम से विभिन्न राज्यो में कार्यक्रम चला महिलाओं को फैंसी ड्रेस और विभिन्न प्रकार के वस्त्रों की सीलाई सिखाया जा रहा है।ऐसी क्रम में बनवासी सेवा आश्रम में 20 महिलाओं को नौ दिनों तक सीलाई सिखाने के बाद सीलाई मशीन,किताब और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।इसके बाद कार्यक्रम का समापन करते हुए आश्रम के प्रबंधक विमल सिंह ने सभी को विशेष सुभकामनाये दी कार्यक्रम का सञ्चालन देवनाथ भाई ने किया।इस मौके पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान मुनगाडीह गुड़िया देवी,सीलाई प्रशिक्षिका मीता,कांता, नीरा देवी,पूजा विश्वकर्मा,आकांशा,आशा,कनिष्का, स्टेट कोर्डिनेटर विजय पांडेय, इंदुबाला सिंह,विमल सिंह और सीलाई सिख रही महिलाएं उपस्थित रही।