Loading

सोनभद्र कार्यालय

सोनभद्र। देश के कई प्रदेश के पत्रकारों के जत्था को 24 जनवरी 2019 को श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने के लिए केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया था रवाना। गौरतलब है कि गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी 2019 के अवसर पर श्रीनगर के लालचौक पर तिरंगा फहराने के लिए पत्रकारों के जत्थे को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एंव भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली से 24 जनवरी 2019 को रवाना किया था। रांची से तिरंगा यात्रा को 22 जनवरी 2019 को भारतीय जनता पार्टी के विधायक अनन्त ओझा ने पत्रकारों को रवाना किया था। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रवाना करते हुए कहा कि देशभक्त पत्रकारों द्वारा जो संकल्प दो वर्ष पूर्व लिया गया था उसे पूरा किया जा रहा है। जो सभी देश भक्तो के लिए मिशाल बनेगा। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक पल का मैं साझी बन रहा हूँ यह मेरा सौभाग्य है। तिरंगा सम्मान यात्रा के बाबत वरिष्ठ पत्रकार शहनवाज हसन ने केन्द्रीय मंत्री को जानकारी देते हुए कहा था कि स्वतंत्रता दिवस पर वर्ष 2017 में भी देशभर के पत्रकार श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने के लिये रवाना हुये थे, वहा महबूबा मुफ्ती की सरकार ने देशभर के 45 पत्रकारों को हिरासत में लिया था। जत्था को लाल चौक पर तिरंगा फहराने की अनुमति नहीं दी गयी थी। यात्रा में शामिल पत्रकारों ने यह संकल्प लिया था कि वे पुनः श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने के लिए आएंगे। वरिष्ठ पत्रकार झारखण्ड के शहनवाज हसन के नेतृत्व में 26 जनवरी 2019 को तिरंगा सम्मान यात्रा में उत्तर प्रदेश से पूर्वांचल मीडिया क्लब के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार/अधिवक्ता विवेक कुमार पाण्डेय, सन्तोष कुमार साव, जितेंद्र सिंह चौहान, आयोजीत सेन, अंकिता सिन्हा, महेंद्र प्रसाद शर्मा, देवेंद्र सिंह अहलावत एंव मुकेश कुमार मुख्य रूप से शामिल थे।
आज जब 15 अगस्त 2020 को सरकार ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया जिसको देख कर जिन पत्रकारों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया था आज उनमे खुशी का माहौल है। जय हिन्द जय भारत कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा लहराता हुआ ये पिछले 70 साल से सिर्फ सपना ही था। तिरंगा यात्रा के सभी सहयोगियों को हार्दिक शुभकामनाएं उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल मीडिया क्लब के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार/अधिवक्ता विवेक कुमार पाण्डेय ने दिया।