Loading

(सोनभद्र कार्यालय)

◆ संस्था प्रमुख प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा यह सम्मान इसका सारा श्रेय हमारी टीम व जनता को जाता है।

रेणुकूट। समय कितनी तेजी से बदलता व बढता है यह हमे व आपको भी नही पता चलता। सच ही कहा गया है समय किसी का इंतजार नही करता बल्कि हमे उस समय का इंतजार करना पड़ता है। यह समय रेणुकूट में मौजूदा संस्था मानवता की थाली के लिए अच्छी है जो 3 सालों में अपनी कडी मेहनत से राष्ट्रीय लेवल से लेकर अन्तर्राष्ट्रीय लेवल तक अपने कार्यो से नाम कमाया है।

जी हा मै उसी मानवता की थाली का चर्चा कर रहा हूं जो रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड तक हर भूखे जरूरतमंद लोगों का पेट भरने का कार्य लगातार करती आ रही है। मानवता की थाली के संस्थापक प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया की हमारी टीम के अथक प्रयास से मानवता की थाली का नाम आज उच्च स्तर तक लिया जा रहा है जिसको कई नामी आवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है बिते कुछ दिन पहले अंतर्राष्ट्रीय शांति सद्भाव मानवता मैत्री एवं सेवा सहयोग को समर्पित नाइजीरिया के इंटरनेशनल डायनामिक पेश रेस्क्यू के संस्थापक डा. इभोरिया युसिहोलो चार्ल्स ने संस्था मानवता की थाली व प्रदीप श्रीवास्तव को ग्लोबल अंबेसडर 2021 नियुक्त किया है जिससे सोनभद्र का नाम नाइजीरिया तक पहुंचा जिससे जनपद मे खुशी दिखी थी।

वही अब इस संस्था ने सोनभद्र का उच्च दर्जा भूटान में भी दिलवाया। बता दूं कि टीम के 57 व्यक्तियों का प्रयास अब भूटान में कार्यो के चर्चा किये जा रहे है जिसको देखते हुए भूटान की संस्था (वर्ड लिटिरी फ्राम फोर प्लेस एंड हुमैन राइट) के अध्यक्ष संतोष कुमार विश्वास ने प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को अन्तर्राष्ट्रीय एंबेसडर फोर पेस चुना है। जिससे यह श्रेय हमारी संस्था मानवता की थाली टीम, सदस्य व जनता को जाता है।