Loading

(सोनभद्र कार्यालय)

रेणुकूट। विश्व भर में कोरोना जैसे संक्रमण को लेकर प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है जिससे इस संक्रमण से त्राही-त्राही मची हुई है। जिससको लेकर जरूरत मंद लोगों में अपने स्वेच्छानुसार समाससेवी जुटे हुए है। वही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा मूर्धवा के कृष्णा मंदिर पास जरूरतमंद लोगों में मास्क वितरण किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक अभय जी का कहना है कि इस कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी मैदान में उतर हर संभव प्रयास में जुटी हुई है। संघ के प्रचारक अभय जी ने बताएं कि देश के अलग-अलग राज्यों में स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता बस्तियों में जाकर न केवल मास्क वितरित कर रहे साथ ही स्वच्छ जीवन शैली बनाए रखने के लिए उनको प्रेरित भी कर रहे है। इसके अलावा कैसे लोग कोरोनावायरस संक्रमण की चपेट में आने से बचें इसके तौर-तरीके बताते हुए उनको जागरूक किए। मास्क वितरण के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक अभय जी व सुनील दुब, सूरज ओझा, जयप्रकाश, भैया सिंह आदि संघ के सेवक उपस्थित रहे।