Loading

रविंद्र पाण्डेय-(बीजपुर)

बीजपुर/सोनभद्र। शुक्रवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल रिहन्द इकाई में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बृहद बृक्षारोपण किया गया। उप समादेष्टा रबी कुमार शर्मा,सहायक समादेष्टा/अग्नि देव चन्द सहित उंपस्थित बल के जवानों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प लिया कहा बिना प्रकृति के जीवन अधूरा है अगर वृक्ष लगाकर पर्यावरण के संरक्षण को नही रक्खा तो वह दिन दूर नही जब इंसान का जीना दुश्वार हो जाएगा।