द जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसियेशन रायपुर की कार्यकारिणी गठित, रमेश प्रताप सिंह अध्यक्ष व रमेश पाण्डेय संरक्षक, हर्ष

 द जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसियेशन रायपुर की कार्यकारिणी गठित, रमेश प्रताप सिंह अध्यक्ष व रमेश पाण्डेय संरक्षक, हर्ष

 253 total views

रायपुर। द जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसियेशन रायपुर की कार्यकारिणी 4 जुलाई को गठित की गयी। जिसमे रमेश प्रताप सिंह अध्यक्ष एवं रमेश पाण्डेय संरक्षक चुने गये। द जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसियेशन रायपुर की जिला कार्यकारिणी का गठन पत्रकारों का एकता का संदेश है। इस संघ मे वरिष्ठ पत्रकार रमेश प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष एवं देवाग्नि कर गुप्ता को महामंत्री चुना गया।
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डाॅ०पुनीत अरोरा के दिशा निर्देश एंव डाॅ० रणजीत सिंह के प्रयास से संगठन को विस्तारित करते हुए पत्रकार हित में संगठन को दिनों दिन मजबूती मिल रही है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन के माध्यम से पत्रकार साथियों के लिए लड़ाई लड़ना उनका लक्ष्य रहेगा। अपनी कलम से पूरे देश में जन सरोकार की आवाज़ बुलन्द करने वाले संगठन के संरक्षक रमेश पाण्डेय ने कहा कि यह संगठन डॉ० रणजीत सिंह के प्रयास से पत्रकार साथियों की आवाज बन कर उभरेगा। कार्यकारिणी में मनीष कुमार सिंह उपाध्यक्ष, देवाग्नि कर गुप्ता महामंत्री, अंबिका मिश्रा कोषाध्यक्ष, काजल पाण्डेय प्रचार मंत्री ,समीर वर्मा संगठन मंत्री,
मनोज सिंह राठौर एवं दीपक यादव को प्रान्तीय प्रतिनिधि चुने गये।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *