395 total views
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शुक्रवार को एक अहम फैसला लिया गया है। अब पूरे प्रदेश में रविवार को लॉकडाउन रहेगा। जरूरी सेवाओं को छोड़कर किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। इस दिन प्रदेश की प्रमुख जगहों को सैनेटाइज करने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही अगर आप मास्क नहीं पहनते है तो आप पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और अगर आप दोबारा बिना मास्क के पकड़े गए तो आपको 10,000 रुपये का जुर्माना देना होगा।