612 total views
भोपाल। 6 सितंबर 2021 को नगर निगम भोपाल के 7000 कर्मचारी जिसमें वाहन चालक, मैकेनिक, ऑपरेटर, सफाई कर्मी, दरोगा, सुपरवाइजर आदि रहेंगे हड़ताल पर रहते हुए भोपाल मे कोई भी कार्य नहीं करेंगे जिस के कारण भोपाल शहर में कहीं भी झाड़ू नहीं लगाई जाएगी कचरा नहीं उठाया जाएगा कोई भी कचरा वाहन नहीं चलेगा कोई भी सीवेज टेंक की सफाई नहीं होगी कोई सीवेज शाखा का वाहन नहीं चलेगा नगर निगम केंद्रीय कर्मशाला में कोई भी रिपेयरिंग कार्य नहीं होगा भोपाल शहर में होने वाली गंदगी के कारण शहर की जनता को होने वाली असुविधा के लिए नगर निगम प्रशासन पूर्णता जिम्मेदार होगा विगत कई वर्षों से संगठन निगम प्रशासन को पत्रों के माध्यम से एवं चर्चा के माध्यम से कई बार अपनी मांगों के संबंध में अनुनय विनय कर चुका है परंतु निगम प्रशासन कर्मचारियों की मांगों का निराकरण कराने की ओर ध्यान ही नहीं दे रहा मजबूरी में नगर निगम कर्मचारियों को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है 6 सितंबर की एक दिन की हड़ताल के बाद भी यदि नगर निगम प्रशासन नहीं चेता व कर्मचारियों की मांगों का निराकरण नहीं करता है तो आने वाले दिनों में अनिश्चितकालीन हड़ताल का भी निर्णय लिया जाएगा नगर निगम कर्मचारियों की तीन प्रमुख मांगे हैं (1) वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाए इस महंगाई में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को अपने परिवार का लालन पालन करने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है अपने बच्चों को ना वह सही से पढ़ा पा रहा है ना खिला पिला रहा है नगर निगम प्रशासन से मांग है कि तत्काल दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने की कार्रवाई करें ताकि वह अपने परिवार का लालन-पालन सही से कर सके,
(2) शासन के आदेश अनुसार विनियमित कर्मचारी को विभाग रिक्त पड़े नियमित पदों पर तत्काल नियमित किया जाए लेकिन निगम प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है कई विनियमित कर्मचारियों का स्वर्गवास हो गया है और उनके परिवार को कोई सुविधा का लाभ नहीं मिला ना उनके आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति मिली ना ही कोई बीमा की राशि का लाभ मिला आज स्थिति यह है कि जिन कर्मचारियों का स्वर्गवास हो गया था उनके परिवार और उनके आश्रित या तो भीख मांग कर अपना काम चला रहे हैं या दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं निगम प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया
(3) नगर निगम भोपाल में जो व्यक्ति जो काम वर्षों से जो कार्य कर रहा है और उसको उस काम का अनुभव है उसको उसी मूल पद से संबोधित करते हुए सर्विस रिकॉर्ड में दर्ज किया जाए जैसे कोई मैकेनिक का काम बरसों से कर रहा है लेकिन उसको नगर निगम प्रशासन मैकेनिक नहीं मानता जो व्यक्ति वर्षों से गाड़ी चला रहा है उसे ड्राइवर नहीं मानता जो व्यक्ति वर्षों से बड़ी मशीनरी को आपरेटिंग कर रहा है उसको ऑपरेटर नहीं मानता जो व्यक्ति वर्षों से सुपरवाइजर दरोगा का काम कर रहा है उसको दरोगा सुपरवाइजर नहीं माना जाता जब कभी इस पद से हटाया जाता है तो उसके आगे सफाई कामगार या श्रमिक लिख दिया जाता है यह अपमान कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेगा हमारी मांग है कि जो व्यक्ति वर्षों से जो काम कर रहा है उसे उसी मूल पद से संबोधित करते हुए सर्विस रिकॉर्ड में दर्ज किया जाए ,
इन 3 सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम कर्मचारी 6 सितंबर को एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे इसके बाद भी निगम प्रशासन यदि मांगों की ओर गंभीरता से विचार नहीं करेगा तो आगे अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का भी निर्णय लिया जाएगा, धन्यवाद
साबिर खान
प्रदेश अध्यक्ष
मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ भोपाल