यूपी चुनाव 2022-: ओबरा पहुंची प्रियंका गांधी, कार्यस्थल पर अव्यवस्था को लेकर कार्यकर्ता रहे नाराज

 211 total views

सोनभद्र कार्यालय

यूपी। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ओबरा में कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी का हुआ आगमन। आगमन के पूर्व कार्यस्थल पर अव्यवस्था को लेकर कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी देखने को मिली। वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने अव्यवस्था को लेकर हंगामा भी किया। मौके पर पार्टी पदाधिकारियों के बारे में सही जानकारी न होने के कारण, ड्यूटी में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं ओबरा प्रत्याशी रामराज गोंड़ तथा पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश देव पांडेय को कुछ क्षण के लिए रोक दिया। परिचय बताने और वहां मौजूद लोगों के हस्तक्षेप करने के बाद, कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने दिया गया। वहीं, कांग्रेस नेता नागेशमणि त्रिपाठी ने मंच पर उपस्थित रहने वाले कांग्रेस नेताओं में उनका नाम न रहने को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर खुले तौर पर विरोध जताने के साथ ही, अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम के बहिष्कार तक की चेतावनी दे डाली। इसी तरह अन्य कार्यकर्ता भी नाराजगी जताते रहे।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि यहां व्यवस्था की ज्यादातर कमान छत्तीसगढ से आए लोगों ने संभाल रखी है। इस कारण स्थानीय लोगों को तरजीह नहीं दी रही है। कार्यक्रम स्थल पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के बारे में कोई जानकारी न दिए जाने को लेकर असहजता की स्थिति बनी रही। उधर, प्रियंका गांधी के लोगों को दोपहर बारह बजे तक आगमन की सूचना और इस समय तक अधिकांश कुर्सिंयां खाली रहने से भी पार्टी के नेताओं के चेहरे पर चिंता झलकती रही। वहीं तय समय से होती देरी और तपती धूप वहां पहुंचे लोगों को भी परेशान किए रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *