संदीप शर्मा/अनपरा
अनपरा। सोनभद्र से व्यापारी नेता व वरिष्ठ समाज सेवी गोपाल दास गुप्ता अनपरा सोनभद्र को राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया ।*
प्रयागराज में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई।
संगठन के मुख्य चुनाव अधिकारी दीपक अग्रवाल ने बताया की 52 लोगो ने नामांकन पत्र दाखल किये । जिसमे से 18 पदाधिकारियों ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया । जिसमे से मेन कार्यकारिणी, युवा कार्यकारिणी, महिला कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संघटन की उत्तर प्रदेश की मुख्य संगठन की कार्यकारिणी मे प्रदेश अध्यक्ष- मनीष अग्रवाल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष – रमेश निरंकारी, प्रदेश उपाध्यक्ष – गोपाल दास गुप्ता, सत्य प्रकाश गुप्ता, मुकुंद गोपाल गुप्ता, श्री मानवेंद्र सिंह पांडव, प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री – जगत नारायण अग्रवाल , प्रदेश महामंत्री – श्री रवीन्द्र जायसवाल , प्रदेश संगठन महामंत्री – आलोक कुमार आर्य, प्रदेश संगठन मंत्री – सुशील लखमानी, आलोक अग्रवाल, विनोद प्रिन्स केशरवानी, प्रदेश मंत्री – राजीव वर्मा, देवेंद्र अग्रवाल श्री आनंद जायसवाल, शंकर दयाल जायसवाल, नरेश गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष- सौरभ शिवहरे निर्वाचित हुए। प्रदेश की महिला कार्यकारिणी में प्रदेश प्रभारी – श्रीमती अनिता अग्रवाल (सदस्य, बाल संरक्षण महिला आयोग) दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष – श्रीमती कुसुम केशरवानी( जिला पंचायत सदस्य) , प्रदेश उपाध्यक्ष – श्रीमती निर्मला देवी, प्रदेश महामंत्री – श्रीमती चांदनी श्रीवास्तव निर्वाचित हुई। प्रदेश की युवा कार्यकारिणी मे प्रदेश अध्यक्ष – भागीरथी केसरी, प्रदेश उपाध्यक्ष – संजय गुप्ता, प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री – मनीष गुप्ता, प्रदेश महामंत्री – अश्विनी गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री – अचल कुमार मोर्या, राजेश केशरवानी, प्रदेश मंत्री- रोशन जायसवाल, कर्मेन्द्र सिंह, श्री अरविंद जायसवाल, सुनील जायसवाल निर्वाचित हुए। इस चुनाव प्रक्रिया में मुख्य चुनाव अधिकारी/ राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री दीपक अग्रवाल, सहायक चुनाव अधिकारी/ राष्ट्रीय महामंत्री गोविंद बाबू टाटा एवं राष्ट्रीय मंत्री ओंकार नाथ केशरवानी जी की भूमिका में निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ । प्रदेश उपाध्यक्ष की घोषणा होने के दौरान गोपाल दास गुप्ता ने ब्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ब्यापारी देश की अर्थव्यवस्था में अपनी अहम भूमिका निभाता है परन्तु दुर्भाग्यवश सरकार किसी की भी हो शोषण का शिकार ब्यापारी ही होता है।आज इस मंच के माध्यम से हम ये मांग करते हैं कि सरकार ब्यापारी राहत कोष का गठन करे । जिससे दैवी घटना दुर्घटना होने के दौरान ब्यापारियों को आर्थिक सहायता दी जा सके।नमुना (सैम्पल) की जांच के लिए प्रत्येक जनपद में पैथलाजी बनाया जाऐ ताकी जांच के नाम पर ब्यापारियों का शोषण रोका जा सके। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री मृत्युंजय केशरी, जिला कोषाध्यक्ष अनिल मित्तल, जिला कार्यकारिणी सदस्य मंतोष तिवारी सहित दर्जनों ब्यापारी सोनभद्र से मौजूद थे।