297 total views
विकाश दत्त मिश्रा/वाराणसी
● बड़ागांव के कुड़ी गांव में संगीतमय श्रीराम कथा का तीसरा दिन
वाराणसी। श्रीराम के जन्मोत्सव पर बोलते हुए आगे कहे कि मनुष्य को नाम,रूप,लीला, धाम इन चारों में से किसी एक का आश्रय लेना चाहिए, भगवान का नाम जपिये नही कर सकते तो भगवान के स्वरूप का दर्शन कीजिये,कथा का श्रवण कीजिये और अगर कुछ नही कर पा रहे है तो श्रीअयोध्या धाम जाकर वास कीजिए। संत,बृक्ष, धरा, नदी और पर्वत ये पांचों एक श्रेणी में आते है ये सब अपने से ज्यादा दुसरो के लिए समर्पित रहते है। जो मनुष्य भगवान की गुणगान ना करें उसका जीवन मनुष्य का नही चमगादड़ का है। भगवान का जन्म नही होता भगवान तो प्रकट होते है इसलिए जीवन मे उनसे कुछ मांगने की इच्छा हो तो धन संपदा की मांग से बेहतर है कि स्वयं उन्हे या उनकी भक्ति को ही मांग लिया जाय।यही वह प्रार्थना है जिससे मानव जीवन कृतार्थ व जगत कल्याण का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। उक्त बाते कुड़ी के प्रद्युम्न शिक्षण संस्थान के प्रांगण मे चल रहे नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन श्रीराम बाल लीला प्रसंग कथा करते हुए कथा सम्राट मानस पूज्य राजन जी महाराज ने कही, कथा को आगे बढ़ाते हुए पूज्य महाराज ने बताया कि सर्वशक्तिमान ईश्वर को जानने नहीं अपितु उन्हें मानने का प्रयास किया जाना चाहिए। क्योंकि हमारा यह मानना ही एक दिन जानने में परिवर्तित होकर हमें प्रभु का साक्षात्कार करा सकता है।
प्रभु सर्वव्यापी है और जिस तरह घर्षण से अग्नि उत्पन्न होती है ठीक वैसे ही जब हम अपने आराध्य के भक्ति में उनके श्रीचरणों के वशीभूत होकर उनके साथ प्रेम का घर्षण करते हैं तो वे अग्नि की तरह हमारे समक्ष प्रकट होकर जगत को आलोकित करने के साथ ही विश्व का कल्याण करते हैं।श्री राम कथा में मुख्य सपत्नीक यजमान अरविंद मिश्र(सीताराम)एवं अजय दुबे द्वारा ब्यासपीठ, पवित्र रामचरित मानस एवं कथा मंडप की आरती उपरांत आरंभ हुए कथा के अवसर पर मंच का संचालन इन्द्रदत्त मिश्र ने किया। कथा पंडाल मे मिश्र परिवार के सदस्य अखिलेश दत्त मिश्र, बुलबुल मिश्र , नारायणी मिश्र, सुनील मिश्र, विकास दत्त मिश्र, प्रकाशदत्त मिश्र, रविन्द्र मिश्र(सोनू), आशुतोष मिश्र, आशीष कुमार मिश्र,अनीष मिश्र, सचिन मिश्र, विपिन कुमार मिश्र, श्याम सुंदर मिश्र ,मनीष मिश्र(दीपू), अंकित मिश्र, अर्पित मिश्र, प्रखर मिश्र आदि लोग मौजूद रहे |