वाराणसी-: राज स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज और राज पॉलिटेक्निक हर्षोल्लास से मना रहा है आजादी का अमृत महोत्सव.

 वाराणसी-: राज स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज और राज पॉलिटेक्निक हर्षोल्लास से मना रहा है आजादी का अमृत महोत्सव.

 149 total views

विकाश दत्त मिश्रा/वाराणसी

वाराणसी। भारत के 75वे आज़ादी के वर्षगाँठ पर सिसवां, बाबतपुर स्थित राज स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज और राज पॉलिटेक्निक ने शनिवार को भारत सरकार के आदेश और चेयरमेन राजदेव सिंह के दिशानिर्देश पर धूम धाम से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन संगठन के चेयरमेन राजदेव सिंह जी ने अपने भाषण से किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, उदय प्रताप कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ अवधेश सिंह थे। इस कार्यक्रम में राज स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज और राज पॉलिटेक्निक के सभी अध्यापक, अध्यापिकाओं, छात्र व छात्राओं ने मिल कर शहर व विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली। राज कॉलेज से प्रातः दस बजे दो मार्गों के लिए ये तिरंगा यात्राएं निकाली गईं. विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यात्रा कॉलेज परिसर से बाबतपुर, बसनी, बड़ागांव, भीती, कपसेठी, धौकलगंज, ताड़ी, सहोरीवीर, जयसिंहपुर, गौरीशंकर, मीराशाह से होते हुए पिंडरा तक निकाली गई। इस यात्रा में राज कॉलेज से, कॉलेज के निदेशक डॉ. राहुल सिंह, विवेक प्रकाश दुबे, सोमेंद्र प्रताप सिंह, विकास राज वर्मा, सुमित दीक्षित, सरिता पांडे, आस्था त्रिपाठी, साक्षी त्रिपाठी, अंकित सिंह, कृष्णकांत पांडे, सतेंद्र पटेल, सौरभ तिवारी, अजय विश्वकर्मा, शिव कुमार प्रजापति आदि सम्मलित हुए । वहीं शहरी मार्ग की तरफ ये यात्रा कॉलेज परिसर से निकल कर काजीसराय, हरहुआ बाजार, रामेश्वर, चौखंडी, जंसा, पिसौर, तरना, गिलट बाजार, भोजूबीर, पुलिस लाइन होते हुए पांडेयपुर, पहाड़िया, आशापुर, सारनाथ, चंदमारी, सिंधौरा, गजोखर से वापस बाबतपुर तक निकाली गई। शहर के मार्ग पर गई तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए राज पॉलिटेक्निक के प्रचार्य अभिषेक निगम के साथ अमित तिवारी, डीके शर्मा, संजीव पाठक, प्रशांत मिश्रा, नंद किशोर सिंह, रेशमी दास, आदित्या सिंह, सूरज यादव, रजत सिंह आदि रहे। राज फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर लोगों ने भाग लेकर देश की ओर अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। हर घर तिरंगा के अन्तर्गत मार्च के दौरान जगह जगह घरों में तिरंगा लगा कर भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर आज़ादी का यह उत्सव मनाया। चेयरमेन राजदेव सिंह, निदेशक डॉ राहुल सिंह व राज पॉलिटेक्निक के प्रचार्य अभिषेक निगम ने शब्द वाचन कर आज़ादी के अमृत महोत्सव के लिए बधाई दी और देश के लिए मंगल-कामनाएं की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *