206 total views
रेणुकूट। जनपद में गुरूवार के दिन हर्षो उल्लास के साथ संपूर्ण जगहों पर शिव बारात धूंम-धांम से निकाली गयी। वही शिवरात्रि के दिन रेेनुकूट मेंं निकल रहे शिव बारात में एक शिव भक्त रेनुकूट सब्जी मंडी के सामने आतिशबाजी के चपेट में आ गया था, जिसमे उसकी आंखो मे गंभीर चोट आई थी। बता दूं कि घायल युवक गोलू पुत्र मुकेश पता सब्जी मंडी का रहने वाला है। इस लडके का इलाज फिलहाल बनारस में चल रहा था पर उसकी स्थिती में सुधार न देख उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के लिए कांफी पैसा लगने हेतु डाक्टर ने परिवार वालों को बताया। इस संबंध में कल देेेर शाम को समाजसेवी नेता अमरेंन्दर सिंह उस लड़के के घर सब्जी मंडी गए और उनके घर वालों से मिलकर अपना दुख प्रकट किया और इलाज हेतु मदत कि बात कही। वही श्रीसिंह ने नगर वासियों से लड़के के इलाज हेतु आर्थिक सहायता के लिए अपील की। जहां समाजसेवियों ने लडके के आंखो के इलाज हेतु 21 हजार की सहायता राशि दी।जिसको लेकर 13 मार्च को अमरेन्द्र सिंह, श्रीमती बिंदु गिरी, शेख जलालुद्दीन, उमा नाथ शर्मा आदि लोग पीड़ित परिवार से मिलकर धनराशि सहायता के रूप में उनको सौपा और आगे भी हर संभव मदद की बात कही।