सोनभद्र-: अवैध खनन माफियाओं द्वारा शिकायतकर्ता के घर पर हमला, पीड़ित ने लगाया न्याय की गुहार

 सोनभद्र-: अवैध खनन माफियाओं द्वारा शिकायतकर्ता के घर पर हमला, पीड़ित ने लगाया न्याय की गुहार

 399 total views

(सोनभद्र कार्यालय)

विंढमगंज। अवैध खनन में संलिप्त माफियाओं के हौशले कितने बुलंद है इसका अंदाजा आज तड़के सवेरे विंढमगंज थाना के अंर्तगत ग्राम पतरिहा निवासी शिकायतकर्ता के घर की घेरेबंदी करते हुए लाठी डंडे से लैस दो ट्रैक्टर से भरे आये उपद्रवियों के खुलेआम तांडव से लगाया जा सकता है।चश्मदीद गवाहों के अनुसार ग्राम सभा कोरगी स्थित कनहर नदी से अवैध बालू का खनन दलालों और स्थानीय प्रशासन के साठ गांठ से निरंतर फल फूल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने अवैध खनन परिक्षेत्र में माइनिंग परमिट के अनुमति हेतु आवेदन कर रखा है जो कि जिलाधिकारी द्वारा स्वीकृत प्राप्त करने के अंतिम चरण में है। खनन माफियाओं को कई बार मना करने के वावजूद भी बेखौफ हो अवैध उत्खनन कर रहे हैं जबकि उनके खिलाफ नामजद लिखित शिकायत खनन विभाग, राजस्व विभाग, वन क्षेत्राधिकारी एवं स्थानीय थाने में दर्ज करा देने के वावजूद भी किसके सह पर धड़ल्ले से अवैध उत्तखनन जारी है, सोचने का विषय है। आज सुबह पौं फटते ही डुमरा गांव से दो ट्रैक्टर में भरकर 40 से अधिक की संख्या में उपद्रवी तत्वों ने लाठी डंडा हांथो में लहराते हुए अमरनाथ कुशवाहा, जवाहिर कुशवाहा, अनिल कुमार, नीरज, रंजीत, शिवकुमार कुशवाहा, शम्भू, श्यामनारायण इत्यादि संग अज्ञात हमलावरों ने अचानक शिकायतकर्ता के घर में घुसकर उन लोगों के साथ मारपीट और घर में उपस्थित महिलाओं के साथ बदसलूकी किया तथा शिकायतकर्ता की वृद्ध पत्नी को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया जिससे कि वृद्ध महिला मूर्छित हो गयी। इतने से ही उपद्रवी नहीं माने और सड़क पर अवैध असलहा एवं हाथों में लाठियां लहराते हुए शिकायतकर्ता एवं उसके घर वालों को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए कई बार उनके घर में मारने के इरादे से घुसे।

किसी तरह शिकायतकर्ता ने स्वयं के सहित अपने परिवार को घर में बंद करते हुए अपनी जान माल की सुरक्षा किया एवं तत्काल पुलिस सहायता टोल फ्री नंबर 112 पे कॉल कर अपनी सुरक्षा हेतु गुहार लगाया परंतु इस बीच उपद्रवियों का तांडव बदस्तूर जारी रहा। अराजक तत्वों की ऐसी खौफनाक आपराधिक कृत्य कैमरे की नजर में कैद होती रही। जैसे ही उन्होंने देखा कि उनकी अपराध कैमरे में दर्ज हो रही है, तत्काल सभी उपद्रवी तत्व वहां से फरार हो लिए। शिकायतकर्ता से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उनके द्वारा अवैध खनन को लेकर लगातार पुलिस प्रशासन खनन विभाग राजस्व विभाग उप जिलाधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराते रहें हैं। इसलिए उनकी सक्रियता की वजह से बालू खनन माफियाओं मैं खलबली मची हुई है एवं उनकी अवैध कमाई पर अंकुश लग गई है जिससे शिकायतकर्ता के प्रति दुरभाव रखने लगे और जैसे जैसे माफियाओं के विरुद्ध शिकंजा कसते जा रहा है तो इसका कारण शिकायतकर्ता को समझते हुए आज उनके घर पर अचानक हमला कर दिए जिसमें उनके परिवार सहित घर की महिलाओं को भी अपराधियों ने अपने रंजीश का शिकार बनाया। शिकायतकर्ता ने इस अपराधिक कृत्य के विरोध में स्थानीय थाने में खनन माफियाओं के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *