सोनभद्र-: आपातकाल की बरसी पर लोकतंत्र सेनानियों का हुआ सम्मान

 सोनभद्र-: आपातकाल की बरसी पर लोकतंत्र सेनानियों का हुआ सम्मान

 178 total views

सोनभद्र कार्यालय

सोनभद्र। आपातकाल की भयानक रात को याद करते हुए उस दौरान उत्पीड़ित किए गए गैर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले आईएनटीयूसी (इंटक) को छोड़कर बाकी श्रमिक संगठनों से जुड़े श्रमिक नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिये जाने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को इमरजेंसी के उस कालखंड को जिले के विभिन्न अंचलों में याद किया गया और लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित कर खुशियों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे एवं सदर विधायक भूपेश चौबे के संयुक्त नेतृत्व में लोकतंत्र सेनानियों पूर्व विधायक तीरथ राज, सुरेंद्र बर्नवाल और शिव शंकर गुप्ता को श्रीफल, अंगवस्त्रम एवं पुष्पहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कृष्ण मुरारी गुप्ता, शंभू नारायण सिंह, अनूप तिवारी, ध्रुवकांत द्विवेदी, नारायण, संतोष शुक्ला, अजीत रावत, रामसुंदर निषाद, ओम प्रकाश दुबे, बलराम सोनी, सुनील सिंह समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसी तरह घोरावल विधायक डॉक्टर अनिल कुमार मौर्य द्वारा महुआंव पांडेय निवासी लोकतंत्र सेनानी जनार्दन प्रसाद पांडेय और गड़मा निवासी लोकतंत्र सेनानी जगदीश प्रसाद दुबे को उनके घरों पर जाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुरेंदर मौर्या, त्रिलोकी सिंह, मनीष सिंह, बृजलाल, दिलीप कुमार, रामजीधर और प्रज्जवल धर द्विवेदी मौजूद रहे। इसी तरह ओबरा में भी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य दीपक सिंह गोंड़ ने लोकतंत्र सेनानी नरेंद्र नीरव एवं कई अन्य लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *