सोनभद्र-: ओबरा में भाजयुमो ने चलाया सदस्यता अभियान

 सोनभद्र-: ओबरा में भाजयुमो ने चलाया सदस्यता अभियान

 218 total views

सोनभद्र कार्यालय

ओबरा सोनभद्र। स्थानीय समाज चौराहे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी की अध्यक्षता में मंगलवार को सदस्यता अभियान चलाया गया। भाजपा ओबरा मंडल के अध्यक्ष सतीश पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर सभी जनपदों में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान को गति दी जा रही है जिसमें नवीन व पुराने सदस्यों का पंजीकरण करके उनके विवरणों को अंकित कर सूचीबद्ध किया जाना सुनिश्चित है। भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी सदस्यों वाली पार्टी है इसलिए पुनः संगठन द्वारा अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है, ताकि नए सदस्यों की भागीदारी पार्टी में बढ़े। पार्टी के मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। सदस्यता अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री पवन मिश्रा, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी रोशन सिंह, पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री मोहित पटेल, मंडल उपाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, मनीष विश्वकर्मा, मंडल मंत्री अविनाश जयसवाल, रिजवान अहमद, अनिकेत तिवारी, संदीप अग्रवाल, पिंटू केसरी, अंशु चौरसिया, तरुण गोयल, कुमधज चौधरी, सोनू कुमार, आनंद जायसवाल इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री समीर माली ने किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *