सोनभद्र-: करमा प्रभारी निरीक्षक रहे देवतानंद सिंह को नम आखों से दी गई भावभिनी विदाई

 सोनभद्र-: करमा प्रभारी निरीक्षक रहे देवतानंद सिंह को नम आखों से दी गई भावभिनी विदाई

 294 total views

अर्पित दुबे कर्मा ककराही

सोनभद्र। प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह के तबादले के उपरान्त थाना परिसर करमा में बिदाई समारोह का आयोजन किया गया बिदाई समारोह में क्षेत्र के सम्मानित संभ्रांत लोग उपस्थित रहे। देवतानंद सिंह अपने सरल स्वभाव, मृदु भाषिता, कर्तव्य निष्ठता के लिये जाने जाते हैं उनका स्थान्तरण थाना बीजपुर के लिये हुआ है।उपस्थित लोगों नें अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर बिदा किया बरिष्ठ उपनिरीक्षक बजरंग बली चौबे,उपनिरीक्षक रबिन्द्र प्रसाद ,जयशंकर राय समेत समस्त स्टाप माल्यार्पण कर बिदाई की उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद के जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन शुक्ल ,पत्रकार साथियों के साथ स्मृति चिन्ह देकर प्रभारी निरीक्षक को सम्मानित किया। उक्त अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ प्रसन्न पटेल जेएसपी महाविद्यालय ,इंद्र प्रताप बीटीसी कॉलेज ,सरदार वल्लभभाई पटेल आईटीआई, पारस सिंह कॉलेज आफ फार्मेसी कसया कला के पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा राजेश मिश्रा,समाज सेवी बिपिन तिवारी, सेराज अहमद, अरुन चौबें, ग्राम प्रधान धौरहरा रामपति पटेल बरिष्ठ पत्रकार उमाकांत मिश्र , बुद्धिनाथ यादव, बिनोद जायसवाल, बिनोद मिश्रा, रविकांत तिवारी, सन्तोष जायसवाल, हनीफ खां, बच्चा पाण्डेय समेत अन्य समाज सेवी जन उपस्थित रहे l


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *