232 total views
सोनभद्र कार्यालय
ओबरा सोनभद्र। कांशीराम जयंती के उपलक्ष में चिल्ड्रन पार्क ओबरा में राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद पटेल दयालु की अध्यक्षता में संगठन नगर इकाई का गठन किया गया और मान्यवर कांशीराम साहब की जयंती भी धूमधाम से मनाई गई राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद पटेल दयालु ने कहा कि समतामूलक समाज को बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि गांव-गांव लोगों को जोड़ा जाएगा उसी क्रम में अवधेश यादव राष्ट्रीय सचिव आईटी सेल, संगीता भारतीय जिलाध्यक्ष महिला सेना, मनिया कोल जिला उपाध्यक्ष महिला सेना , दिलीप कुमार ओबरा विधानसभा अध्यक्ष, अजय पांडे नगर कोऑर्डिनेटर ओबरा,सनी कुमार जी को अध्यक्ष ओबरा, नगर संगठन मंत्री छोटे लाल साहनी, सूरज पासवान नगर उपाध्यक्ष, प्रेम नारायण चौहान नगर महासचिव,शैलेश यादव आईटी सेल नगर अध्यक्ष,लीलावती देवी ओबरा नगर महिला सेना के अध्यक्ष,आदि लोगों को संगठन की मजबूती के लिए बनाया गया संगठन का उद्देश्य है भारत के प्रत्येक नागरिक को शिक्षा की गारंटी मिले स्वास्थ्य की गारंटी मिले रोजगार की गारंटी मिले भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण की गारंटी मिले नशा मुक्त भारत के निर्माण की गारंटी मिले मान्यवर कांशीराम साहब ने पूरा जीवन दलित शोषित समाज के संघर्ष में लगा दिया और समाज को ऊपर उठाना चाहते थे उनके जन्म दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ने अपना नगर का गठन किया और भी पदाधिकारी बनाए संचालन राष्ट्रीय सचिव जावेश वानी ने किया ।
मुख्य रूप से विचार रखने वालों में संरक्षक धनराज सिंह, राष्ट्रीय महासचिव जनाब महताब आलम, प्रदेश महासचिव राजकुमार यादव,आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष महेश अग्रहरी छात्र सेना प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र यादव आईटी सेल प्रदेश उपाध्यक्ष जनाब शिबू खान प्रदेश सचिव जनाब गुड्डू खान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जनाब शाहिद अली संतोष कनौजिया जिला अध्यक्ष, जिला संगठन मंत्री धीरेंद्र प्रजापति ,जिला उपाध्यक्ष अजय भारती,गौरव चौहान जिला सचिव ,श्री राम, विश्राम आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे उनकी उपस्थिति में गठन हुआ