सोनभद्र की दीपिका ने पेरिस में 3 स्वर्ण पदक जीत लहराया तिरंगा, हर्ष

 सोनभद्र की दीपिका ने पेरिस में 3 स्वर्ण पदक जीत लहराया तिरंगा, हर्ष

 827 total views

सोनभद्र कार्यालय

● नेशनल प्राइज मनी प्रतियोगिता में शिरकत करने सोनभद्र आई थी दीपिका

सोनभद्र । बेहतरीन युगल जोड़ी अतानु दास एवं दीपिका कुमारी कभी सोनभद्र में आयोजित नेशनल प्राईज मनी प्रतियोगिता में भाग लेने आई थी। उस समय इनकी सगाई हुई थी। उपरोक्त प्रतियोगिता में दोनों खिलाडियों ने अपने अपने वर्ग में फर्स्ट प्राईज जीता था। यह जानकारी उस प्रतियोगिता के आयोजन में सचिव का दायित्व निर्वहन कर रहे यह बलराम कृष्ण यादव ने बुधवार को इस संवाददाता से बात करते हुए दी । बताया कि नगर स्थित अरिहंत होटल में उस समय उनसे चर्चा कर रहा था कि विश्व के तीरंदाजी खेल के इतिहास में आप दोनों ने जो रिकॉर्ड कायम किया वह विश्व में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाये हुए हैं। हमारे देश के लिए यह बड़े ही गौरव की बात है। अतानु ने तुरंत उत्तर देत हुए कहा था कि हमें अपने देश पर गर्व है।
यह संयोग ही है कि आज चारों तरफ इनकी विशेष चर्चा हो रही है। इसके पीछे निश्चित रूप से इनके समर्पण और संकल्प तथा खेल के प्रति इच्छा शक्ति ही मुख्य वजह है।
सोनांचल की ख्याति लब्ध गीतकार डॉ रचना तिवारी ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीपिका कुमारी पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हमें गर्व है दीपिका अपने कौशल से भारत का मान विश्व में ऊंचा करने में जुटी हुई है। वही बलराम कृष्ण यादव ने कहा हमें आप दोनों पर और भारतीय टीम पर गर्व है। बताते हैं कि पेरिस में हमारे तीरंदाजों ने झंडा फहरा दिया है। कंपाउंड में अभिषेक वर्मा ने नंबर एक का खिताब जीता है तो रिकर्व में दीपिका कुमारी ने नंबर एक पर कब्जा कर लिया। अतानु दास के क्या कहने व्यक्तिगत एवं मिक्स की बादशाहत हासिल की तो अंकिता भगत एवं कोमलिका बारी ने दीपिका के साथ मिलकर विश्व के रिकर्व महिला टीम के स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *