सोनभद्र जनपद में पर्यटन की संभावनाएं कार्यक्रम का कल होगा प्रसारण

 सोनभद्र जनपद में पर्यटन की संभावनाएं कार्यक्रम का कल होगा प्रसारण

 554 total views

-डीडीयूपी चैनल से 17 अक्टूबर 2021, दिन रविवार को रात्रि 10:30 बजे प्रसारित किया जाएगा।

-वाराणसी दूरदर्शन केंद्र का प्रयास सराहनीय।

-पर्यटकों के आने की संभावना वढी।

राबर्ट्सगंज (सोनभद्र)। सोनभद्र जनपद में पर्यटन की असीम संभावनाओं को मद्दे नजर रखते हुए 17 अक्टूबर 2021, दिन रविवार को रात्रि 10:30 बजे से दूरदर्शन के डीडी यूपी चैनल पर सोनभद्र जनपद में पर्यटन कीसंभावनाएं* विषय पर दूरदर्शन केंद्र वाराणसी की एंकर ललिता शर्मा द्वारा विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक, इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी से लिए गए का साक्षात्कार प्रसारण किया जाएगा।
प्रदेश के अंतिम छोर पर अवस्थित एवं चार राज्यों क्रमशः बिहार,झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ राज्य की सीमाओं से घिरा भारत का एकमात्र जनपद सोनभद्र का संपूर्ण विश्व में महत्वपूर्ण स्थान है। जनपद सोनभद्र के लगभग 130 किलोमीटर के भौगोलिक क्षेत्रफल में सलखन का डेढ़ अरब वर्ष प्राचीन फॉसिल्स, यहां के वनों, जंगलों में अवस्थित एवं विश्व में प्रथम बार जनपद के सोहागीघाट में 1867-68 में खोजें गए गुफाचित्र, जनपद में निवास करने वाली आदिवासी जातियों की संस्कृति, साहित्य, कला,आधुनिक भारत के औद्योगिक तीर्थ स्थल सोनभद्र जनपद को विश्व में गौरव प्रदान करते हैं।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आजादी की 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में देश-प्रदेश भर में चलाए जाने वालेआजादी का अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत सोनभद्र जनपद के भूतात्विक, पुरातात्विक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक स्थलों के संरक्षण, संवर्धन, पर्यटन विकास के लिए सरकार प्रयासरत है। इसके अंतर्गत पर्यटन विभाग द्वारा सोनभद्र में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए तमाम प्रकार की योजनाएं बनाई जा रही हैं, जिसके कारण सोनभद्र जनपद में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *